April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कुश्ती में अपना नाम दर्ज करने के लिए जिले से चार बाल वीर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना

कुश्ती में अपना नाम दर्ज करने के लिए जिले से चार बाल वीर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना

महुआ। रेणु सिंह

भारतीय ग्रेपलिंग कुश्ती संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वैशाली जिले से चार बच्चे गुरुवार को रवाना हुए। उन्हें जयकारों के बीच साथियों ने हौसले बुलंद करते हुए छत्तीसगढ़ के लिए रवाना किया।
महुआ के कन्हौली कुतुबपुर स्थित ज्ञान ज्योति गुरुकुलम से ये सभी बच्चे कुश्ती में अपना दम कम दिखाने के लिए चयनित हुए हैं। गुरुकुलम के इंचार्ज अभय कुमार आर्य द्वारा बताया गया कि स्कूल में शिक्षा अर्जित करने वाले कन्हौली बाजार निवासी राकेश कुमार के पुत्र सत्यानंद गुप्ता, महुआ के अरविंद कुमार के पुत्र रोहित कुमार, सराय बोअरिया निवासी राजकुमार की पुत्री अन्यिका सिंह तथा असकरनपुर के रोहित सिंह की पुत्री शिवानी कुमारी को कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन किया गया था। सभी चारों प्रतिभागियों को जोशीले अंदाज में अपने मुकाम हासिल करने के लिए भेजा गया। प्रतिभागियों में गजब का उत्साह और जोश था। उन्होंने बताया कि वह अपनी मुकाम को हासिल कर पदक लेकर ही लौटेंगे। मौके पर उपस्थित हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार ने कहा कि यह बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। इनमें उत्साह, उमंग और कुछ कर दिखाने की जज्बा है। यह अपने मुकाम पर पहुंचकर यस हासिल कर लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.