प्रधानाध्यापिका की सेवा निवृत्ति पर ससम्मान विदाई का आयोजन
प्रधानाध्यापिका की सेवा निवृत्ति पर ससम्मान विदाई का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड की सुपौल टरिया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय अब्बूचक गोपालपुर की प्रधानाध्यापिका शैल कुमारी की सेवानिवृति पर गुरुवार को स्कूल में ससम्मान विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र, बुके और विभिन्न सामग्री देकर सम्मानित किया। विदाई के मौके पर पूरा माहौल गमगीन हो गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने प्रधानाध्यापिका शैल कुमारी के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शैल कुमारी स्कूल की रौनक ही बदल दी। कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार ने कहा कि शैल कुमारी ने इस स्कूल को सीचने का काम किया है। आज स्थिति जो बदली है। वह शैल कुमारी की ही देन है। इस मौके पर महुआ प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं के अलावा क्षेत्रीय महिला-पुरुष काफी संख्या में उपस्थित थे। विदाई के बेला में सारे लोग भावुक हो गए। सेवानिवृत्ति के मौके पर की निवर्तमान प्रधानाध्यापिका शैल कुमारी ने कहा कि उन्हें स्कूल में रहकर काफी अच्छा लगा। लोगों का प्यार स्नेह जो मिला है। उसे कभी भुला नहीं सकती। बच्चों की भावना उनके साथ रही है।
