तेज प्रताप ने महुआ में विभिन्न जगहों पर किया जन संवाद
तेज प्रताप ने महुआ में विभिन्न जगहों पर किया जन संवाद
महुआ। रेणु सिंह
लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव गुरुवार को महुआ पहुंचे और विभिन्न जगहों पर जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने महुआ से ही चुनाव लड़ने की घोषणा भी की।
तेज प्रताप यादव महुआ के हरपुर ओस्ती चौक पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यह दौरान उन्होंने जन संवाद में अपने द्वारा महुआ में किए गए विभिन्न कार्यों को गिनाया। तेज प्रताप के आने पर काफी संख्या में लोग जुड़ गए। बाद में भी महुआ मंगरु चौक, जवाहर चौक सहित विभिन्न जगहों पर भी जनसंवाद किया। पीला टोपी में पहुंचे तेज प्रताप अपने पुराने तेवर में दिखे। बाद में उन्होंने महुआ के जलालपुर गंगटी के फुलार अबाबकरपुर में शुक्रवार को लगने वाले वार्षिक काली पूजा का उद्घाटन भी किया। यहां पर मां काली समिति विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियां बनाई गई है।
