April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार की राजनीति में पसमांदा भागीदारी को लेकर अहम क़दम

बिहार की राजनीति में पसमांदा भागीदारी को लेकर अहम क़दम

इरफान अली जामियावाला ने पटना में NDA घटक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री ओ.पी. राजभर से की महत्वपूर्ण भेंट

आज पटना स्थित सर्किट हाउस में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम इत्तेहाद महाज़ के राष्ट्रीय संयोजक श्री इरफान अली जामियावाला ने केंद्रीय मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओ.पी. राजभर से शिष्टाचार मुलाक़ात की।

इस बैठक में पसमांदा मुसलमानों की राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक न्याय, शैक्षणिक अवसर, आर्थिक सशक्तिकरण और विधानसभा चुनाव 2025 के परिप्रेक्ष्य में पसमांदा नेतृत्व की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।

श्री जामियावाला ने NDA के सहयोगी दल से यह आग्रह किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में पसमांदा समाज को उपेक्षित न किया जाए, बल्कि उन्हें राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया जाए जिससे समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ठोस पहल हो सके।

श्री ओ.पी. राजभर ने पसमांदा समुदाय की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि समान भागीदारी व प्रतिनिधित्व के पक्ष में वे हमेशा खड़े रहेंगे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.