बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी का महुआ दौरा शुक्रवार को होगा। वे यहां गांधी मैदान में दोपहर ढाई बजे पहुंचेंगे। जहां विभिन्न सड़कों का शिलान्यास और कार्यरंभ के साथ जन संवाद करेंगे। गुरुवार को जानकारी देते हुए जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय ने बताया कि मंत्री अशोक चौधरी पटना से वैशाली पहुंचेंगे। उसके बाद महुआ में जन संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पुरजोर तैयारी की गई है।