April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राम नाम की जाप से गूंजता रहा छितरौली गांव

राम नाम की जाप से गूंजता रहा छितरौली गांव
महुआ। रेणु सिंह

राम नाम की जाप से महुआ प्रखंड की शेरपुर मानिकपुर पंचायत का छितरौली गांव गूंज रहा है। यहां बुधवार को अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ। जहां लोग राम नाम का अखंड जाप में लगे हैं। वही यज्ञ से पूरा गांव भक्ति में लीन है। यज्ञ देवता पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ हो रही है।
ग्रामीण ज्वाला प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रकृति को खुश करने के लिए अष्टयाम यज्ञ हो रहा है। यज्ञ में धनंजय सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मृत्युंजय कुमार आदि के अलावा संपूर्ण ग्रामीण बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। यज्ञ शुरू होने के साथ ही महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गया है। लोगों में भक्ति और आस्था परवान पर है। बताया गया कि गुरुवार को यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भगवान की झांकी निकाली जाएगी और रात में विवाह कीर्तन होगा। उधर महुआ के सर्वेश्वर धाम पिरोई में शिव की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलशयात्रा निकाली गई। रजत कुमार ने बताया कि रुद्राभिषेक के साथ यहां अष्टयाम यज्ञ भी शुरू हुआ। यहां यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और भक्ति चरम पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.