एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण
महुआ। रेणु सिंह
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर लोगों को कम से कम एक पौधे अपने मां के नाम से लगाने की नसीहत दी। यह कार्यक्रम गुरुवार को यहां संत जोसफ स्कूल सिंघाड़ा में आयोजित किया गया।
इस मौके पर छात्राओं को संबोधित करते हुए सीमा सिंह ने कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए हमारी जवाबदेही है जिसे का सफलता पूर्वक प्रयास करना चाहिए। इस अभियान के उद्देश्य को पूरा करने के लिए आठवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी दर्ज करवाई। अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाना राष्ट्रहित के लिए भी सर्वोपरि है। जीवन के पोषण में जिस तरह माता की भूमिका होती है ठीक उसी तरह पृथ्वी की संरक्षण में पेड़-पौधे महत्वपूर्ण होते हैं। हवा को शुद्धता, मिट्टी की कटाव को रोकना और पानी को शुद्धता देना इन्हीं पेड़ों की वजह से हो पाता है। विद्यालय परिसर में इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और माता के प्रति सम्मान व्यक्त करना था। इस मौके पर स्कूल की सभी छात्र-छात्राओं को मां के नाम से कम से कम एक पेड़ लगाने के लिए जागरूक ही नहीं किया गया। बल्कि उन्हें पौधे भी दिए गए।
