April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

छायादार और फलदार के साथ औषधीय पौधे भी लगाए गए, पौधारोपण में दिखा छात्र-छात्राओं के बीच उत्साह

छायादार और फलदार के साथ औषधीय पौधे भी लगाए गए, पौधारोपण में दिखा छात्र-छात्राओं के बीच उत्साह
महुआ। रेणु सिंह

स्कूल में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम गुरुवार को महुआ प्रखंड की लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहित होकर पौधारोपण किया।
यहां स्कूल में प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में इको क्लब की छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विभिन्न फलदार, औषधीय और छायादार पौधे लगाए। उन्होंने पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश के साथ इससे मिलने वाली स्वास्थ्य लाभ की भी जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्ज मनोज कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस अनुपात में पेड़ों की कटाई की जा रही है। उस अनुपात में पौधारोपण नहीं किया जा रहा है। ऐसे में धरती को सुरक्षित रखना चिंता का विषय है। उन्होंने पेड़ पौधे से मिलने वाली लाभ की जानकारी बच्चों को दी। नोडल शिक्षिका कुमारी निशा के अलावा सुरेंद्र राय, संतोष, अभिषेक, अमित आदि थे। उधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय अब्बूचक गोपालपुर में प्रधानाध्यापिका शैल कुमारी ने बच्चों के साथ विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। उन्होंने बताया कि पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए काफी उपयोगी है। इसकी संरक्षण करना सभी का फर्ज है। इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को लेकर स्कूल में चहल-पहल रही। आम लोगों को भी पौधारोपण करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.