April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रखंड कार्यक्रम कार्यायन समिति की पहली बैठक और कार्यालय का उद्घाटन दर्जनों एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओ के उपस्थित में सम्पन्न हुआ।

प्रखंड कार्यक्रम कार्यायन समिति की पहली बैठक और कार्यालय का उद्घाटन दर्जनों एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओ के उपस्थित में सम्पन्न हुआ।

 

स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल और नगर पंचायत उप मुख्यपार्षद धंमनती देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पहली बैठक सभा हॉल मे आयोजित कि गई । बैठक मे सब से पहले बारी बारी से सभी सदस्यों ने एक दूसरे को अपना दिया । प्रखंड बीस सूत्री के उपाध्यक्ष संजीव चौरसिया ने पी डी एस दुकानदारों द्वारा कम अनाज दिये जाने का मामला उठाया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष उमेश सिंह उर्फ़ भगवान सिंह ने किया। विधायक श्री पटेल कुछ समय तक बैठक मे भाग लेने के बाद चले गये। बैठक मे प्रमुख मुन्ना कुमार प्रखंड कार्यक्रम कार्यॉयन समिति के सचिव सह बीडीओ उदय कुमार, सी ओ अंशु कुमार, थानाध्याक्ष सुनील कुमार, सी डी पीओ कुमारी सुरभि , बी ई ओ सुधीर कुमार के अलावे सदस्य सत्यनारायण सिंह, सोनू कुमार,रंजीत कुमार सिंह,अशोक सिंह,अजबलाल राय,सतीश श्रीवास्तव, अनिल सिंह सहित 14 मे से एक सदस्य राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री के सदस्य शिवजी पटेल बैठक मे नही थे। कार्यालय उद्घाटन के समय जिला जदयू के अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, जिला जदयू किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष त्रिविक्रम कुमार,जिला भाजपा के उपाध्यक्ष अजीत पाण्डेय,प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य सी ए अभिषेक राज उर्फ़ राजा भईया, पूर्व मुखिया रमेश पासवान भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.