May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

तेजस्वी यादव का नाम वोटर लिस्ट से कटा, चुनाव आयोग ने की हेराफेरी, चोरी भी और सिनाजोरी भी

तेजस्वी यादव का नाम वोटर लिस्ट से कटा, चुनाव आयोग ने की हेराफेरी, चोरी भी और सिनाजोरी भी

पटना 2 अगस्त 2025 ; राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने आरोप लगाया है कि जब चुनाव आयोग की चोरी पकड़ी गई तो उसके बचाव में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित भाजपा नेता अब चुनाव आयोग के इस साजिश के बचाव में सिनाजोरी के साथ थेथरोलोजी कर रहे हैं।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेसवार्ता में मीडिया के सामने चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए लिंक पर अपना ईपिक नम्बर डालकर यह दिखा दिया कि उनका हीं नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया गया है तो तत्काल ईपिक नम्बर बदल कर यह दिखलाया गया कि तेजस्वी यादव का नाम मतदाता सूची से हटाया नहीं गया है केवल क्रम संख्या और बूथ संख्या बदल दिया गया है । इस पर भाजपा नेता दिल्ली से पटना तक बयानबाजी करने लगे। और अपने विद्वता का दावा करने लगे। पर इनकी चोरी पकड़े जाने पर आनन-फानन में तेजस्वी जी का ईपिक नम्बर RAB 2916120 हीं बदल कर RABO 456228 कर दिया गया। जबकि चुनाव आयोग बार-बार इस बात को दोहरा चुका है कि जारी प्रारुप में जिनका नाम है उनके मतदाता क्रम संख्या और बूथ क्रम संख्या में अंतर हो सकता है पर ईपिक नम्बर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इतना हीं नहीं जारी प्रारुप में ईपिक नम्बर के माध्यम से हीं यह देखने को कहा गया है कि आपका नाम प्रारुप में है या नहीं।
राजद प्रवक्ता ने बताया कि ईपिक नम्बर बदलने का कोई प्रावधान है हीं नहीं और यदि बदला गया तो इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। जब दो-दो बार बिहार के उपमुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष रहे तेजस्वी यादव के साथ ऐसा हो सकता है तो फिर आम जनों के साथ क्या हुआ होगा। आज एक बार फिर यह साबित हो गया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रही है।
चित्तरंजन गगन
प्रदेश प्रवक्ता राजद बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.