स्वच्छता अभियान के तहत हाजीपुर जंक्शन पर श्रमदान कर साफ सफाई का कार्य किया गया।
पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत कार्यक्रम 1 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत मंगलवार को हाजीपुर जंक्शन पर श्रमदान कर साफ सफाई का कार्य किया गया।
इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्टेशन, ट्रेनों एवं रेल कैंपस को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। जिसके तहत सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी श्रमदान कर रहे हैं। ताकि देश के अंदर स्वच्छता का एक बेहतर वातावरण तैयार हो सके। कार्यक्रम में सीआरएस, सीआईटी, सब इंस्पेक्टर पवन कुमार समेत कई लोगों ने श्रमदान किया तथा स्टेशन परिसर , स्टेशन कैंपस की साफ सफाई की।