April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सब रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में जल जमाव से पदाधिकारी और आमजन परेशान

सब रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में जल जमाव से पदाधिकारी और आमजन परेशान

महुआ। रेणु सिंह

स्थानीय सब रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में बारिश की जल जमाव से पदाधिकारी और आमजन परेशान है। यहां जल जमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाने से एक बार फिर डेंगू का खतरा मंडराने लगा है।
मंगलवार को यहां सब रजिस्ट्री कार्यालय में लोगों ने गंदे जल जमाव को दिखाते हुए बताया कि इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कार्यालय परिसर में तो बैठना मुश्किल हो रहा है। जल जमाव के कारण यहां गंदे पानी की सरांध से बदबू भी निकल रही है। जिसके कारण पदाधिकारि और आम लोगों को परिसर में ठहरना मुश्किल हो रहा है। इधर काम कर रहे हैं कातिवों ने बताया कि जल जमाव हो जाने के कारण डेंगू का डर बना है। इसके कारण विषैले जीव जंतु भी घूमते रहते हैं। कई बार तो कातिवों के बैठने की जगह सांप बिच्छू पहुंच गए हैं। बताया गया कि बाजार का यह क्षेत्र नीचे होने के कारण सारा पानी इसी में आकर जमा रहता है। इसी कचरा भरे जल जमाव में सब रजिस्ट्री कार्यालय चल रहा है। उधर थाना के पास जल जमाव रहने से राहगीरों को परेशानी होती है। यहां पर कचरा से भरा गंदा पानी से लोग गुजरते हैं। जिसके कारण उनके कपड़े खराब हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.