आदर्श पब्लिक स्कूल के बच्चों ने राधा कृष्ण का स्वरुप बनाकर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया ।
आदर्श पब्लिक स्कूल के बच्चों ने राधा कृष्ण का स्वरुप बनाकर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली)आदर्श पब्लिक स्कूल सुरतपुर, महुआ में ” श्री कृष्ण जन्मोत्सव” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को कृष्ण व राधा स्वरूप बनाकर आकर्षक रूप से सजाया गया । बच्चों में श्री कृष्ण व राधा के चरित्र को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी गयी है । विद्यालय के प्राचार्य शंकर कुमार ने कहा कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव का उद्देश्य यह है कि हम अपने सनातन धर्म से अपने बच्चों को जोड़ कर रखें । बच्चे कोरे कागज की तरह होते हैं उन्हें बचपन से ही अपनी सभ्यता, संस्कृति को जानने व जीवन में धारण करने की शिक्षा सदा मिलती रहनी चाहिए ,जिससे बच्चें जीवन में राम, कृष्ण, सीता, राधा के आदर्श को अपना सके । बच्चों को श्री कृष्णा और राधा के स्वरूप में देखकर भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप का दर्शन हो रहा था। जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने अपने बाल्यावस्था में ही कई चमत्कारी कार्य किया जैसे पूतना वध, गोवर्धन पर्वत का उठाना, कालिया नाग को नाथना जैसे चमत्कारी कार्य करके अपने को ब्रह्म का स्वरूप होने का सबूत दे दिया था। इस प्रकार आज भी बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए उनके अंदर ब्रह्मत्व भावना उत्पन्न करना होगा, तभी आज के बच्चे कृष्ण और राधा के स्वरूप में आदर्श धारण कर सकेंगे ।इसमें सक्रिय भूमिका निभाने वाले में शिवांश, शिवांशी,श्री ,अर्णव देव, बालवीर ,अर्पिता, पूरब ,आदेश, आयुष ,अंशु ,अंबिका सहित अन्य बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
