April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

वैशाली: 15 अगस्त 2025 को भारत देश में 79वां स्वतंत्रता दिवस सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूलों और मदरसों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया ज्ञात हो कि चेहरा कलां प्रखंड अंतर्गत महमदपुर टोला सेहान विद्यालय में नवनिर्वाचित प्रधान शिक्षक शकील अहमद , वरीय शिक्षक एजाज अहमद आदिल एवं सहायक शिक्षक अनीता सिंह, अमीरुल हक, कुमारी ज्योति, अमिता सिंह, शमा परवीन ने सामूहिक रूप से झंडा तोलन कर राष्ट्रीय गीत के साथ राष्ट्र के प्रति प्रेम प्रकट किया साथ ही सोनाक्षी कुमारी, जुली कुमारी , कृति कुमारी, इकरा हयात, गुल मेहर परवीन, आसिया परवीन, आरती कुमारी , एजाज अहमद इत्यादि ने संस्कृती कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावक गण का दिल जीते साथ ही मध्य विद्यालय सेहान में प्रधान शिक्षिका के साथ राजनारायन पासवान, राम नरेश साह, प्रभा कुमारी, स्वाती कुमारी, पिंकी कुमारी, अस्मिता कुमारी, सोनम भारती, जूफिशां परवीन ने सामूहिक रूप से झंडा तोलन किया रीमा सिंह, प्रियंका कुमारी आंगनबाड़ी केंद्र पर सेहान कॉलेज में बरज किशोर कुमार, कैरियर कोचिंग सेंटर में शंकर कुमार सहित सभी विद्यालयों में निर्धारित समय पर तिरंगा झंडा को फहराया और राष्ट्रगान से सम्मानित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.