April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की से गूंज उठा महुआ का इलाका

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की से गूंज उठा महुआ का इलाका
भगवान श्री कृष्णा का जन्म होते ही श्रद्धालुओं का हुआ जयघोष
महुआ के पानापुर स्थित राधेकृष्ण मंदिर पर चल रहे 6 दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी कथा यज्ञ संपन्न
महुआ। रेणु सिंह

यहां महुआ हाजीपुर मार्ग अवस्थित पानापुर मिडिल स्कूल के पास राधेकृष्ण गजेंद्र बिहारी मंदिर पर चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कथा ज्ञान यज्ञ में शनिवार की देर रात भगवान चक्रधर को जन्म लेते ही श्रद्धालुओं के नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयघोष से स्थल गूंज उठा। वही कार्यक्रम में उपस्थित महिला पुरुष, युवा युवतियां श्रद्धालु सोहर और मंगलगान गाकर नाचने लगे। रविवार को यहां चल रहे 6 दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी कथा ज्ञान जग का विधिवत समापन किया गया।

जन्माष्टमी के मौके पर संतो के द्वारा मंत्रोचार के बीच भगवान श्री कृष्ण का जन्म कराया गया। महिला श्रद्धालुओं ने मंगलगान गाकर स्थल को भावमय बना दिया। इस मौके पर हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा-कृष्णा हरे हरे, हरे रामा हरे रामा रामा-रामा हरे हरे के जाप गूंजते रहे। यहां पर संतों ने भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं को सुना कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को लेकर भक्ति और आस्था परवान पड़ रही। उधर महुआ के कालीघाट स्थित राधेकृष्ण मंदिर पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हुआ। इस पर पर महिला-पुरुष, युवा-युवतियों ने उपवास रखा और आधी रात को भगवान की पूजा कर फलाहार किया। इस मौके पर सभी मंदिरों में पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां राधे कृष्णा मंदिर के अलावा अन्य सभी मंदिरों में पूजा पाठ के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हर घर में छोटे-छोटे बच्चों को कृष्ण और राधा के रूप में सजाया गया। यहां मंदिरों पर श्री कृष्ण राधा, नंद यशोदा के साथ गोपिया का जीवंत रूप देखने को मिला। जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं ने झूला कभी आनंद उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.