July 30, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

विद्युत स्पर्शा घाट से 30 वर्षीय युवक की मौत विभूतिपुर/ समस्तीपुर

1 min read

विद्युत स्पर्शा घाट से 30 वर्षीय युवक की मौत

विभूतिपुर/ समस्तीपुर

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत वार्ड नंबर 12 निवासी उमाकांत झा उर्फ विजय झा के 30 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की मौत विद्युत स्पार्शा घाट से हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मनीष आंधी के कारण टोला में लाइन नहीं आने को लेकर ट्रांसफॉर्मर के नजदीक जाकर चेंजर को उठाया। इसी क्रम में वह 11000 करेंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे इलाज के लिए दलसिंहसराय ले गए जहां उसकी मौत हो गई।स्थानीय लोग का कहना था कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण इस तरह की घटना होना आम बात हो गई है। विद्युत ट्रांसफार्मर पर जंगली घास लटके हुए हैं उससे भी करंट का फ्लो हो रहा है। बता दें कि मनीष के मौत के बाद पिता विजय झा, माता आशा देवी, पत्नी सविता कुमारी रो-रो कर बेसुध हो रहे थे। मृतक मनीष दो भाइयों में बड़ा था। वही अपने पीछे मृतक मनीष माता पिता के साथ साथ पत्नी सविता कुमारी, 4 वर्षीय पुत्री पलक कुमारी एवं 8 माह के पुत्र को छोड़कर चल बसे। मृतक मनीष के बारे में बताया जा रहा है की वे काफी मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे।हजारों की संख्या में लोग मृतक को देखने पहुंचे थे। वही तमाम जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी, बुद्धिजीवी इस दुख की घड़ी में पहुंच कर परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.