April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिक्षक सम्मान समारोह की सफलता के लिए बैठक संपन्न।

शिक्षक सम्मान समारोह की सफलता के लिए बैठक संपन्न।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली)प्रखण्ड क्षेत्र प्रेम प्रमिला रेसिडेंशियल स्कूल, माधोपुर में प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आगामी 05 अक्टूबर 2025 को होने वाली शिक्षक सम्मान समारोह की सफलता के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता सृजन पब्लिक स्कूल, छतवारा के निदेशक धर्मेन्द्र कुमार सिंह तथा संचालन एम. ए. सिद्धिकी ने की।
इस अवसर पर पी एस ए सी डब्लू ए के जिला अध्यक्ष कीर्ति प्रकाश, सचिव अभिषेक कुमार आयुष, जिला महासचिव डॉ. दिलीप कुमार समेत विभिन्न विद्यालयों के निदेशक हरदत्त चौधरी, अभिषेक कुमार, अवधेश कुमार चौरसिया, राजीव कुमार, शंकर कुमार, राहुल कुमार, शम्भु कुमार, सोनू कुमार, सुबोध कुमार, मिथुन कुमार, अरविन्द कुमार साह, गुलाम सैय्यद, मंजय सर, जितेंद्र सर सहित अन्य उपस्थित थे।
संगठन के प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप में माँ भारती पब्लिक स्कूल, छतवारा के निदेशक अवधेश कुमार चौरसिया का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.