वैशाली के लालगंज में प्रशांत किशोर ने कहा, बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के लिए अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट
वैशाली के लालगंज में प्रशांत किशोर ने कहा, बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के लिए अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट करें ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
लालगंज (वैशाली) जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर लालगंज में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार से लालू, नीतीश एवं भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। प्रशांत किशोर की जनसभा संबोधित करते हुए कहा- इस बार वोट लालू, नीतीश, मोदी के लिए नहीं, अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट करें। इस बार वोट अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए देना है।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत एक दिवसीय दौर पर वैशाली पहुंचने पर जगह- जगह भव्य स्वागत किया गया।
हाजीपुर से लालगंज पहुंचने में कई स्थानों पर बड़ी संख्या में पार्टी और उनके समर्थकों ने उनका जोरदार ढोल- नगाड़ों के साथ फूल- माला से भव्य स्वागत किया। शाम में उन्होंने लालगंज कॉमर्स कॉलेज मैदान में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों की जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। उन्होंने वैशाली की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता का राज स्थापित करने के लिए नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें। अगली बार वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। अगली बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।
लालगंज में उपस्थित जन सैलाब को देख गदगद प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता जात, धर्म ,पार्टी से ऊपर उठकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए एक बार मतदान करें ,निश्चित ही बिहार में सत्ता के साथ-साथ व्यवस्था परिवर्तन हो जाएगी। विशाल जनसभा में जिला अध्यक्ष अमर कुमार सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर इंदु भूषण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, पूर्व सभापति सह जिला चुनाव प्रभारी लालदेव कुशवाहा, प्रदेश का समिति सदस्य राजदेव ठाकुर पूर्व युवा, जिला युवा अध्यक्ष राजकुमार सहनी , जिला मुख्य प्रवक्ता सुधीर मालाकार,पूर्व महासचिव सर्वेश्वर कुमार, विनोद कुमार सिंह, संरक्षक चंद्र देव सिंह, राम नारायण सिंह ,राकेश रंजन,धनंजय कुमार सिंह, प्रवीण कुमार उर्फ पप्पू सिंह,खन्ना सिंह,ए के पासा ,आभा राय ,राघोपुर विधानसभा से भावी प्रत्याशी इंजीनियर धर्मेंद्र सिंह, चंचल कुमार, नागेंद्र चौधरी, महनार विधानसभा से संभावित उम्मीदवार हरिनंदन राय ,अमर कुमार सिंह ,जिला महासचिव अरविंद राय,करुणा वर्मा अपने सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ उपस्थित थे।लालगंज विधान सभा क्षेत्र से संभावित उम्मीदवार पूर्व महिला जिला अध्यक्ष अल्का सिंह,जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू ,विद्या भूषण सिंह सहित अन्य उम्मीदवार अपने अपने समर्थको के साथ उपस्थित थे।महुआ विधानसभा क्षेत्र से संभावित उम्मीदवार, वैशाली जिला महिला अध्यक्ष संजू देवी ,डॉ सुमन सिन्हा,इंद्रजीत प्रधान,पिंकी विप्लवी,मनोज यादव, राजापाकड़ विधान सभा से महंत अखिलेश्वर दास,पूर्व मुखिया मुकेश राम ,पूर्व मुख्य प्रवक्ता डॉ विनय पासवान,हाजीपुर से कृष्ण कुमार सोनी सहित जिले के विभिन्न भागों से हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे।
