अंसारी महापंचायत पसमांदा मुस्लिम समाज की बैठक मेंराजनीति पर चर्चा
अंसारी महापंचायत पसमांदा मुस्लिम समाज की बैठक मेंराजनीति पर चर्चा
महुआ के जवाहर चौक स्थित सभा भवन में हुआ सम्मेलन
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय जवाहर चौक स्थित सभा भवन में रविवार को पसमांदा मुस्लिम समाज का महापंचायत सम्मेलन हुआ। जिसमें राजनीति पर चर्चा की गई। इस समाज को आबादी के हिसाब से राजनीति में भागीदारी मिले इस पर समाजके लोगों ने एकजुटता दिखाई।
अंसारी महापंचायत एवं पसमांदा लीडर्स एवं इंटेलेक्चुअल फ़ोरम द्वारा आयोजित महापंचायत में उपस्थित समाज के बुद्धिजीवियों ने अपनी बातों को रखा। उन्होंने कहा कि आबादी के हिसाब से इस समाज को राजनीति में भागीदारी मिलनी चाहिए। अध्यक्षता अंसारी महापंचायत के नेता अरशद अंसारी ने किया। वही मंच का संचालन वैशाली जिला अध्यक्ष मो मुनीर अंसारी ने किया। इस सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंसारी महापंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम नैयर अंसारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक मो फइम हाजी बबलू के नेतृत्व में महापंचायत के मौके पर उपस्थित लोगों ने अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम में प्रखंड के अलावा विभिन्न जगह से मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे थे। लोगों को संबोधित करते हुए वसीम नैयर ने कहा कि एम वाई समीकरण की राजनीति नहीं चलेगी। बल्कि अपने हक की लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने घोषणा किया कि यह अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा। इसके लिए गांधी मैदान में सम्मेलन करने का भी निर्णय लिया। हालांकि सम्मेलन की तिथि बाद में तय की जाएगी। मौके पर मकबूल अहमद, बबलू, हाफिज सईद, अरशद अंसारी, मो हाशिम, मो अब्दुल्लाह अंसारी, लड्डन, सज्जाद, अफजल हुसैन, मुनीर मुस्तफा आदि उपस्थित थे।
