April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में राजीव प्रताप रूढ़ी का लोजपा नेता संजय सिंह ने किया जोरदार स्वागत

महुआ में राजीव प्रताप रूढ़ी का लोजपा नेता संजय सिंह ने किया जोरदार स्वागत
महुआ। रेणु सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री और छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी सहित एनडीए के अन्य नेताओं का महुआ आने के क्रम में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने नेताओं को मालाओं से लाद दिया और जिंदाबाद के नारे लगाए।
हाजीपुर से महुआ आने के क्रम में राजीव प्रताप रूढ़ी, सैयद शाहनवाज हुसैन के अलावा ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, परिवहन मंत्री शीला मंडल सहित अन्य नेताओं का सेंदुआरी, बेलकुंडा, रानीपोखर कन्हौली, फुलवरिया, मंगरु चौक आदि स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। फुलवरिया में लोजपा रा के वरीय नेता संजय सिंह के नेतृत्व में अलावा हर्षवर्धन सिंह फुड्डू, अरुण सिंह, मनोज सिंह, अमित सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने राजीव प्रताप रूढ़ी को रोककर जोरदार स्वागत किया। यहां से श्री रूढ़ि को लोग गाजे बाजे के साथ नारे लगाते हुए महुआ के गांधी मैदान ले गए। फुलवरिया में लोगों की स्वागत से श्री रूढ़ि गौरवान्वित हुए। उधर मंगरू चौक पर ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी का जदयू के जागेश्वर राय द्वारा स्वागत किया गया। वही जदयू के डॉ आसमा परवीन द्वारा भी नेताओं का स्वागत किया गया। नेताओं को स्वागत करने के लिए महुआ हाजीपुर मार्ग पर जगह-जगह लोग माला लिए खड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.