April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लोगों की भीड़ के कारण टीकाकरण केंद्र पर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां । रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

लोगों की भीड़ के कारण टीकाकरण केंद्र पर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली ) कोरोना की तीसरी लहर के प्रकोप के भय के कारण लोगों में वैक्सीन लेने की होड़ मची है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है जब लोग वैक्सीन लेने के लिए इकट्ठा हो रहे तो वैक्सीन की कमी पड़ रही है ।
देश मे कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को लेकर जिस तरह से आमजन चिंतित है और लोगों में टीका लेने के लिए जिस तरह से लोगों का हुजूम टीकाकरण केंद्र पर देखने को मिल रहा है। ऐसा ही नजारा लगातार वैशाली जिला में वैक्सीन केंद्रों पर देखने को मिल रहा है ।जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग और बिना मास्क के लोग एक जगह जुटे हुए नजर आते हैं ।
बता दें कि करोना का टीका सभी को नहीं मिल पा रहा है।यह नजारा है बिहार के वैशाली जिले के महुआ के जहांगीरपुर सलखनी पंचायत भवन का ,जहां पर कोरोना का टीका लेने के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिल रहे हैं ।हालांकि यह कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन है ।लोग बिना मास्कऔर सोशल डिस्टेंसिंग के टीका लेने के लिए एक दूसरे पर टूट कर रहे हैं ।
देश में तीसरी लहर की आशंका है और देश में स्वास्थ्य व्यवस्था किस तरह से चल रहा है यह खुद सवाल है ,क्योंकि जिस तरह से देश में ऑक्सीजन की कमी से लाखों लोगों ने जान गवाई हैं । केंद्र और राज्य सरकार इस पर लड़ते नजर आए ।इस लड़ाई में ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा गौण करना था ,क्योंकि आज देश में संक्रमण बड़े तो बहुत बड़े आपदा का आगाज होगा ।क्योंकि स्वास्थ्य व्यवस्था के मुकम्मल तैयारी देश में है नहीं ।ऐसे में लोगों को यदि सही ढंग से वैक्सीन मिले तो कोरोना पर काबू पाया जा सकेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.