July 31, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

सुरेश यादव बने जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के वैशाली लोकसभा प्रभारी।। रिपोर्ट अमरेश कुमार।

सुरेश यादव बने जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के वैशाली लोकसभा प्रभारी।।

रिपोर्ट अमरेश कुमार।

बिहार प्रदेश जनता दल यू०श्रमिंक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जार्ज ने महुआ प्रखंड क्षेत्र के रूसुलपुर मोवारक निवासी सुरेश यादव को बिहार श्रमिक प्रकोष्ठ वैशाली लोक सभा का प्रभारी मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि सुरेश यादव पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता हैं। करीब आठ साल से लगातार पार्टी के लिए निस्वार्थ कार्य कर रहे हैं। संगठन को मजबूत बनाने में उनका अहम योगदान रहा है।नव मनोनीत वैशाली जिला प्रभारी सुरेश यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा जिस उम्मीद से मुझे कार्यभार सौंपा गया है, मैं उस पर मैं खरा उतरूंगा। साथ साथ ही कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत बनाने का काम करूंगा। उनके मनोनयन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.