March 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पैरा लीगल वॉलिंटियर्स PLV (अधिकार मित्र) ने स्थायीकरण व सेवा संवर्ग का गठन सहित चार सूत्री मांगों के लिए गर्दनीबाग धरना स्थल पर दिया धरना।

पैरा लीगल वॉलिंटियर्स PLV (अधिकार मित्र) ने स्थायीकरण व सेवा संवर्ग का गठन सहित चार सूत्री मांगों के लिए गर्दनीबाग धरना स्थल पर दिया धरना।

पटना:पैरा लीगल वॉलिंटियर्स PLV (अधिकार मित्र) ने स्थायीकरण व सेवा संवर्ग का गठन सहित चार सूत्री मांगों के लिए गर्दनीबाग धरना स्थल पर किया धरना प्रदर्शन। अधिकार मित्र संघ (PLV) का सेवा संवर्ग का गठन व स्थायीकरण,सातवां वेतन के तहत लेबल 4 से 6 के अनुरूप वेतन,शैक्षणिक अहर्ता इंटर करने, कार्यमुक्त PLV पारा लीगल वॉलिंटियर्स (अधिकार मित्र) का पुनर्नियोजन ,प्रत्येक
पारा लीगल वॉलिंटियर्स को पूरे महीने का कार्य दिया जाए। सम्मान जनक प्रदान किया जाए।
पारा लीगल वॉलिंटियर्स PLV (अधिकार मित्र) को न्याय तंत्र में स्थाई पहचान और दर्जा मिले।
आकस्मिक निधन उपरांत पांच से दस लाख रुपिये मुआबजा का प्रावधान किया जाए। इन सभी मांगो मो लेकर पटना के गर्दनीबाग में अधिकार मित्र संघ के बैनर तले एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम सुंदर दुबे ने कहा कि PLV पारा लीगल वॉलिंटियर्स (अधिकार मित्र)देश की न्याय प्रणाली की रीढ़ है। ये सभी गावँ- गावँ जाकर गरीब असहाय और वंचित वर्ग तक न्याय पहुंचने का कार्य करते हैं।अधिकार मित्र संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मोमिन खातून ने कहा कि इतने कम मानदेय में काम करने के बाद भी मानदेय समय पर नही दिया जाता है। और काम भी पूरे महीने नही दी जाती है। न्याय विभाग मस्त पारा लीगल वॉलिंटियर्स PLV पस्त।
अधिकार मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिहार के धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि हम लोगों की दुर्भाग है कि हम सभी पारा लीगल वॉलिंटियर्स PLV(अधिकार मित्रों) को बिना कारण और बिना नोटिस हटा दिया जाता है यह ना केवल अन्याय है बल्कि समाज में न्याया तक पहुंच को भी बाधित करता है। अधिकार मित्र संघ के प्रदेश महा मंत्री अतिउर रहमान ने कहा कि जब आगंबाड़ी, रसोइया, जीविका ,किसान मित्र, न्याय मित्र,सफाई कर्मी को सरकार की ओर से ध्यान दिया जा रहा है तो PLV के साथ सौतेला व्यवहार क्यों? अधिकार मित्र संघ के राष्ट्रीय सचिब नरेंद्र कुमार ने कहा कि यदि अगर हमलोग पारा लीगल वॉलिंटियर्स PLV (अधिकार मित्र) का शीघ्र नहीं माना जाएगा तो आंदोलन और तेज होगा और हम लोगों की आवाज बालसा से लेकर दिल्ली नालसा तक गूंजेगी।
सैकड़ो PLV ने धरना देकर अपनी मांगों के पक्ष में आवाज बुलंद किया ।
इस अवसर पर धरना को अधिकार मित्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम सुंदर दुबे,राष्ट्रीय उपअध्यक्ष एम डी आसिफ ,राष्ट्रीय महामंत्री अनिल कुमार,राष्ट्रीय महामंत्री मोमिना खातून,राष्ट्रीय सचिब नरेंद्र कुमार,राष्ट्रीय संरक्षक आदेश श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष बिहार धर्मेंद्र कुमार,संरक्षक राजेंदर यादव,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लालमन बाथम,बिहार प्रदेश महामंत्री अतिउल रहमान आदि अधिकार मित्रो ने संबोधित करते हुए नीतीश सरकार एबं केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी से सौतेला व्यवहार अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की सबसे वार्ड स्थर,पंचायत स्थर तक कार्य करने वाले अधिकार मित्र PLV के साथ न्याय कर रही है।सबसे बड़ी बात यह है कि जब पारा लीगल वॉलिंटियर्स PLV (अधिकार मित्र) के टीम ने बालसा के अधिकारियो से मिलने पहुचे तो बालसा के अधिकारियो द्वारा मिलने से इनकार किया गया और गेट को बंद कर दिया गया जब पारा लीगल वॉलिंटियर्स PLV (अधिकार मित्र) के साथ बालसा वाले सौतेला व्यवहार कर रहे है तो आम जनता गरीबो को कैसे न्याय दिलाया जाता हो यह फिर न्याय मिलता होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.