हाजीपुर जंक्शन पर शुक्रवार को स्वच्छता का विशेष कार्यक्रम किया गया
स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत हाजीपुर जंक्शन पर शुक्रवार को स्वच्छता का विशेष कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर श्रमदान कर स्टेशन परिसर की साफ सफाई कराई गई तथा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि हम अपने परिवार , समाज सार्वजनिक स्थान, रेल परिसर इत्यादि को साफ सुथरा रखें। स्वच्छता अपना कर हम स्वस्थ रह सकते हैं।
कार्यक्रम में स्टेशन मैनेजर कुमार राकेश रंजन, स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमारशुक्ला , मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संजय कुमार सिन्हा, सब इंस्पेक्टर धनंजय कुमार, राकेश कुमार के द्वारा श्रमदान कर स्टेशन परिसर के साफ सफाई की गई। कार्यक्रम का आयोजन सोनपुर रेल मंडल के सहयोग से स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यक्रम में बिट्टू कुमार , संजय प्रसाद यादव, अभय यादव, शालिनी भारती , बेबी कुमारी, संध्या कुमारी, संजू कुमारी , रूपा कुमारी , मीनाक्षी कुमारी, अराधना कुमारी, मिथिलेश पटेल , गुलशन कुमार, ऋषि कुमार, राजेश कुमार सिंह, शत्रुंजीत कुमार ने रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया।
