April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने लगाया पीएम मोदी का राजनीतिक प्रदर्शनी

सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने लगाया पीएम मोदी का राजनीतिक प्रदर्शनी
महुआ। रेणु सिंह

सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को महुआ विष्णु चौक स्थित एक सभा भवन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक संबंध से जुड़े प्रदर्शनी लगाई गई। यहां पर उनके बचपन से लेकर अभी तक के 75 सचित्र क्रियाकलापों को दिखाया गया है।
भाजपा उत्तरी मंडल के जिला अध्यक्ष अजब लाल साह और जिला महामंत्री संजीव कुमार जायसवाल उर्फ बबलू चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें भाजपा के अजीत पांडे, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ की नगर मंत्री रिंकू शर्मा, नगर अध्यक्ष दीपूदत चौधरी, दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष संजीव कुमार पटेल, मंत्री राकेश मिश्रा, उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, जिला कार्य समिति के कंचन गुप्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ सुरेश गुप्ता, रेखा शर्मा आदि ने प्रदर्शनी में सहयोगात्मक भूमिका निभाई। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाल्यवस्था से लेकर अभी तक के राजनीतिक क्रियाकलापों को दिखाया गया है। साथ ही श्री मोदी के द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के साथ उनकी राजनीतिक गतिविधियों को भी दर्शाया गया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री साह ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत आगामी 02 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी बताया गया कि यह प्रदर्शनी एक पखवाड़े तक रहेगा। जिसे आने वाले लोग देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.