जिला पार्षद रुबी कुमारी ने गोरौल में इंटरसिटी एक्सप्रेस की ठहराव की मांग की ,
जिला पार्षद रुबी कुमारी ने गोरौल में इंटरसिटी एक्सप्रेस की ठहराव की मांग की ,
रिपोर्ट जाहिद वारसी गोरौल ।
जिला पार्षद रुबी कुमारी ने मंडल रेल प्रबन्धक से मिलकर जयनगर से दानापुर को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर एक पत्र सौंपा है. दिये गए पत्र में बताया गया है कि हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेलमार्ग के बीचों बीच गोरौल रेलवे स्टेशन पड़ता है. यहां से मुजफ्फरपुर शहर की दूरी 25 किलोमीटर है तो हाजीपुर की दूरी भी लगभग 28 किलोमीटर है . गोरौल रेलवे स्टेशन से सटे हुए बंद चीनी मिल परिसर में कई छोटी बड़ी फैक्टरियां भी है . इस फैक्ट्रीयों में सैंकड़ों मजदूर काम करते हैं काम करने के लिए सैकड़ो मजदूर यहां रोजाना आना जाना करते हैं । इसके अलावे मजदूर,किसान,सब्जी बेचने वाले, दुग्ध के कारोबारी एवं छात्र छात्राएं भी इन दोनों शहरो में प्रतिदिन आते जाते है इन सभी को देखते हुए गाड़ी संख्या 15549 एवं 15550 जयनगर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव बोहोत जरुरी है इस ट्रेन के ठहराव से क्षेत्र के लोगो को हाजीपुर-मुजफ्फरपुर सहित पटना आने जाने में बहुत सुविधा होगी . जि पा , रुबी कुमारी ने बताई की डी. आर. एम अमित शरण ने इस ट्रेन के ठहराव के दिशा में जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है
