August 1, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार राज्य जल श्रमिक संघ की बैठक संपन्न/रणजीत कुमार

बिहार राज्य जल श्रमिक संघ की बैठक संपन्न/रणजीत कुमार

विभूतिपुर/ समस्तीपुर

बिहार राज जल श्रमिक संघ विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत प तै लि या पंचायत समुदायिक भवन नवटोलिया साहनी टोल में एक बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता संतोष साहनी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार राज्य जल श्रमिक संघ के महासचिव रामबालक साहनी ने कहा कि बिहार सरकार श्रम कानून का मजदूर विरोधी कानूनों का विरोध करते हुए वापस लेने की मांग की। तीनों कृषि कानून वापस करने की मांग की। हिंदुस्तान के सभी ट्रेड यूनियन खेत मजदूर किसान ने 09 अगस्त को केंद्रीय कमेटी के आवाहन पर पूरे देश में जिला समाहरणालय पर प्रदर्शन करेगी।बिहार राज्य श्रमिक संघ ने बिहार सरकार से मांग की है कि जल जीवन हरियाली योजनाओं को इमानदारी पूर्वक लागू करते हुए तमाम जल करो, अतिक्रमण मुक्त , मिट्टी उगाही कर पानी की व्यवस्था किया जाए।वही बिहार राज्य श्रमिक संघ के संयुक्त सचिव रामबालक साहनी ने कहा सभी मछुआरों को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है, एवं विभूतिपुर अंचल मंत्री छोटन कुमार साहनी ने कहा कि प्रखंड मत्स्य जीवी सदस्य बनाने का प्रयास करेंगे प्रखंड अध्यक्ष रंजीत साहनी ने कहा पूरे विभूतिपुर में 10000 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित की गई है। वही उजियारपुर के प्रखंड अध्यक्ष मंटू साहनी ने कहा सभी मछुआरों को एकजुट होकर आंदोलन करने की जरूरत है। मौके पर15सदस्य की कमेटी गठित की गई ।अध्यक्ष पद पर शिव गोविंद साहनी, सचिव पद पर सिंघेश्वर साहनी, कोषा अध्यक्ष पद पर संतोष साहनी, सदस्य दिनेश साहनी, सुधीर सहनी, राजेंद्र साहनी, सरवन साहनी, मुरारी साहनी, शत्रुघन सहनी, कुंदन कुमार इत्यादि ने भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.