April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, वैशाली

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत भगवानपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापतांड पश्चिमी में प्रतियोगिता सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में बाल अधिकारों और इसकी सुरक्षा से संदर्भित विषय जैसे बाल विवाह, बाल- श्रम,बाल यौन-शोषण और बाल तस्करी विषय पर बच्चों के बीच निबंध लेखन, पेंटिंग्स और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित किये गये।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक रुपाली वर्मा ने की,जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतापटांड पश्चिमी पंचायत के मुखिया राजीव कुमार शाही ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण को लेकर पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान स्व.कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सह कार्यक्रम निदेशक डॉ.सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया गया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत से साल 2030 तक बाल विवाह जैसी कुरीतियों को जड़ से समाप्त करना हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को बाल विवाह के विरुद्ध अपनी समझ को विकसित करना तथा अपने अंदर छुपे कौशल दक्षता का प्रदर्शन करना है। सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा ।वैशाली में बाल विवाह नहीं हो इस दिशा में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और संस्थान द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। वहीं संस्थान द्वारा अब तक जिले में सैकड़ो बाल विवाह, बाल-श्रम और बाल-तस्करी जैसी घटनाओं को रोकने में सफलतायें प्राप्त की हैं।कार्यक्रम में अधिकार मित्र संतोष कुमार ने बच्चों को बाल विवाह नहीं करने को लेकर शपथ दिलाई।साथ ही बताया कि भारत में बाल विवाह गैर कानूनी हैं।इस अपराध में पकड़े जाने पर जुर्माने और सजा का प्रावधान हैं। बाल अधिकारों से संबंधित किसी भी सहायता और शिकायत के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करने की अपील की गई।कार्यक्रम में सुरेंद्र पासवान, शिक्षक अमृता कुमारी, अंजना कुमारी, रेनू रंजन,निभा कुमारी, रश्मि चंद्रा,सलोनी, ऋषभ, देवराज,ज्योति,संध्या, प्रिया, सोनम,अर्चना,जूली, मुस्कान,फिरोजी,महक, कोमल, सुधांशु,आर्यन, शिवम सहित छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.