पीएचसी पर महिलाओं को बैठने के लिए लगाए गए थे शामियाना और कुर्सियां
पीएचसी पर महिलाओं को बैठने के लिए लगाए गए थे शामियाना और कुर्सियां
महुआ। रेणु सिंह
प्रधानमंत्री मातृत्व लाभ योजना के तहत महुआ पीएचसी पर गुरुवार को 133 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित सलाह और दवाइयां भी दी गई। स्वास्थ्य जांच कराने को लेकर गर्भवतियों की उमड़ी भीड़ से पीएचसी परिसर अस्त व्यस्त बना रहा।
यहां पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार के निर्देशन में स्वास्थ्य कैंप लगाकर गर्भवतियों की विभिन्न जांच की गई। इसमें बीसीएम आफताब आलम, सुनील कुमार, श्याम कुमार आदि सक्रिय रहे। वही गर्भवतियों की सुविधा को लेकर शामियाना और कुर्सियां लगाई गई थी। जहां पर वे स्वास्थ्य जांच कराने के लिए बैठ सकें। साथ ही उनके स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टर के अलावा एएनएम, आशा और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी लगाया गया। बताया गया की गर्भवतियों की वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई। जांच में अधिकतर गर्भवतियों को हीमोग्लोबिन और आयरन के साथ वजन की कमी पाई गई उन्हें पेट में पल रहे बच्चे की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए पौष्टिक आहार में हरी साग, सब्जी, दाल, दूध, घी, अंडा, मांस, फल, दूध आदि लेने की सलाह दी गई। वही गर्भवतियों को स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें टेक होम भी दिए गए। गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार स्वयं सक्रिय रहे। उन्होंने बताया कि समय अभाव के कारण जो गर्भवती छूट गए हैं। उन्हें दूसरे दिन स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
