April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उर्स पर लगा मेला हुई चादरपोशी

उर्स पर लगा मेला हुई चादरपोशी
महुआ। रेणु सिंह

यहां पहाड़ टोला स्थित सैयद पहाड़ी शाह रहमतुल्ला अलैह के मजार पर सलाना उर्स पर गुरुवार को मेला लगा और चादरपोशी की गई।
अकीदतमंदो ने कव्वाली की धुन पर चादर को लेकर मजार पर पहुंचे और उसे पोशी की। बताया गया कियहां प्रत्येक वर्ष उर्स पर मेला लगता है और मजार पर चादरपोशी की जाती है। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उर्स को लेकर मेला लगा जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। छोटे-छोटे बच्चों में मेला को लेकर उत्साह और उमंग अधिक रहा। यहां पर कई हिंदू भाई भी पहुंचे और चादरपोशी कर मन्नत मांगी। बताया गया कि पहाड़ी शाह के मजार पर जो भी सच्चे मन से कुछ मांगता है। उसकी मुराद पूरी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.