April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्कूल में शिक्षकों के साथ बच्चों ने जयंती पर लोकनायक को किया याद

स्कूल में शिक्षकों के साथ बच्चों ने जयंती पर लोकनायक को किया याद
महुआ। रेणु सिंह

लोकनायक जयप्रकाश की जयंती के साथ अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस यहां स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने लोकनायक के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं को पढ़ाई के प्रति हौसला अफजाई की गई।
यहां आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आलोक के नेतृत्व में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के साथ अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस मौके पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने लोकनायक जयप्रकाश की व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श प्रेरणा को अपने पर बल दिया।शिक्षिका संगीता कुमारी, सुधा कुमारी, शकुंतला सिन्हा, सारिका कुमारी, विनीता कुमारी, गीता कुमारी, अफजल हुसैन, बाल संसद की साक्षी, अनिशा, सुचिता, प्रिया, अंजली, खुशी, स्मिता, मुस्कान, सिमरन, सोनाली, कार्तिक आनंद, सौरभ, पुष्कर राज, राजा, आयुष आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.