April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दाम कम नही करने पर युवक को दिनदहाड़े चाकू मारकर की हत्या,

दाम कम नही करने पर युवक को दिनदहाड़े चाकू मारकर की हत्या,

रिपोर्ट जाहिद वारसी।

 

शुक्रवार की दोपहर में गोरौल थाना क्षेत्र के भटौलीया गांव में मुर्गा का मिट कम दाम में नही देने पर एक युवक को दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दिया गया है. मृतक की पहचान थाना के नगर पंचायत के इनायतनगर गांव निवासी लालू मियां का 25 वर्षीय पुत्र मो इम्तियाज के रूप में किया गया है. घटना के सम्बंध में बताया गया है कि मृतक भटौलीया गांव स्थित सड़क किनारे मो इस्लाम के मुर्गा दुकान पर नौकरी करता था और सभी दिनो की तरह शुक्रवार को भी नमाज के बाद वह मुर्गा बेच रहा था कि भटौलीया गांव के ही मिथलेश साह उर्फ मिठ्ठू साह के पुत्र प्रिंस कुमार उसके दुकान पर आ धमका और कम जबरदस्ती दाम में मुर्गा का मांस मांगने लगा . मृतक ने कहा कि यह दुकान उसका नही है बल्कि वह इस दुकान पर मजदूरी करता है कम रेट में यदि वह मुर्गा देगा तो दुकान मालिक उसके मजदूरी से काट लेगा . इतने पर प्रिंस भड़क गया और चाकू से सीने पर वार कर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद स्थानीय लोगो ने इम्तियाज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के खबर मिलते ही मृतक के परिजन सहित सैकड़ो ग्रामीण गोरौल चौक पर आ धमके और हाजीपुर-मजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 को पूर्ण रूप से जाम कर दोनों ओर टायर जलाकर हंगामा करने लगा. शव को भी सड़क पर रखकर ग्रामीण अभियुक्त को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. वही ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि गंजहाट से मौन जाने वाली सड़क में भटौलीया गांव के निकट कई मिट पराठे की दुकानें खुली हुई है. इन दुकानों में ग्राहकों को खुलेआम शराब पड़ोसी जाती है. अपराधी इन्ही सब दुकानों में खाते पीते है और बड़ी बड़ी घटनाओ का अंजाम देते है . सड़क जाम होने से दोनों लेनो पर गाड़ियों की लंबी लम्बी लाइन लग गई . घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार घटना स्थल पर पहुचकर लोगो को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा. साथ लगभग एक घण्टे से सड़क जाम को हटाते हुए यातायात को चालू कराया. पुलिस निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और छानबीन किया, एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि मुर्गा का मांस कम दाम में नहीं देने पर पर युवक की हत्या कर दी गई है घटनास्थल से हत्या में उपयोग किए गए चाकू को बरामद कर लिया गया है, प्राथमिक दर्ज किया जा रहा है हमलावर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, और इस हत्या में किसी संलिप्तता पाया गया तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.