बच्चा राय महुआ शाही मस्जिद पहुँचे और नमाज़ियों से जीत के लिए दुआएँ लीं
बच्चा राय महुआ शाही मस्जिद पहुँचे और नमाज़ियों से जीत के लिए दुआएँ लीं ।
हम महुआ विधानसभा की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेंगे: बच्चा राय
वैशाली : ए आई एम आई एम पार्टी के महुआ विधानसभा प्रत्याशी डॉ. अमित कुमार उर्फ बच्चा राय ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद महुआ की मुख्य शाही मस्जिद पहुँचकर नमाज़ियों से मुलाक़ात की और 2025 में महुआ विधानसभा से जीत के लिए नेक दुआएँ लीं। जहां नमाज़ियों ने भी हाथ मिलाएं गले मिले और अपनी शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नमाज़ियों के साथ महुआ विधानसभा क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय के बड़े बड़े नेता भी मौजूद थे उन्होंने भी हार्दिक बधाई दी। साथ ही, एआईएमआईएम के युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी ज़िंदाबाद, अख्तरुल ईमान ज़िंदाबाद और बच्चा राय ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए।
