April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली आरोग्य भारती ने आयोजित की धन्वंतरी जयंती

वैशाली आरोग्य भारती ने आयोजित की धन्वंतरी जयंती ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली) कृषक कल्याण समिति सह पुस्तकालय परिसर में आरोग्य भारती वैशाली के तत्वाधान में आदि वैद्य धन्वंतरी जयंती समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह की शुभारंभ आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ अजय कुमार के द्वारा ॐ के उच्चारण एवं धन्वंतरी स्तवन से किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणजनों को समिति के पूर्व सचिव अखिलेश कुमार सुमन एवं ठेकेदार दीपक कुमार ने चंदन वंदन से स्वागत किया। सभी लोगों ने धन्वंतरी देव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने लिए आरोग्य की कामना किए। संबोधित करते हुए आरोग्य भारती के विद्यार्थी स्वास्थ्य प्रबोधन के प्रांत प्रभारी अभय कुमार ने धन्वंतरी देव आरोग्य भारती के बारे में विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि आरोग्य भारती मुख्य रूप से हमें बीमार न होने पर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि हम अपने जीवन में प्रकृति से लगाव रखकर स्वस्थ हो सकते हैं। हमारे नियमित दिनचर्या में योग, आसन,ध्यान,प्राणायाम एवं आहार विहार पर ध्यान रखकर स्वस्थ रह सकते हैं। डॉ अजय कुमार ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य के बारे स्वयं चिंता नहीं,चिंतन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.