April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में तेज प्रताप पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज।

महुआ में तेज प्रताप पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज।
(पुलिस ने कहा नामांकन के दौरान वायरल वीडियो में प्राइवेट वाहन का अनुचित उपयोग किया गया ।)

रिपोर्ट सुधीर मालाकार। महुआ (वैशाली)

बिहार विधानसभा चुनाव में महुआ विधानसभा क्षेत्र से जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के नामांकन कार्यक्रम के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया है।
सूत्रों के अनुसार, नामांकन जुलूस के दौरान पुलिस की स्कॉर्ट गाड़ी पर तेज प्रताप यादव के कुछ समर्थक सवार नज़र आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
महुआ के अंचलाधिकारी मणि कुमार वर्मा ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए महुआ थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। चुनावी माहौल में आचार संहिता उल्लंघन के इस मामले ने प्रशासन की सतर्कता पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो के संदर्भ में वैशाली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव के नामांकन के दौरान एक प्राइवेट बोलेरो पर पुलिस स्टिकर और सायन लगाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा था ।वीडियो की सत्यता की जांच के उपरांत यह पाया गया कि उक्त वाहन सरकारी नहीं था। पुलिस का चिन्ह का सायरन लाइट का उपयोग अनुचित आचार संहिता का उल्लंघन है। इस संदर्भ में अंचला अधिकारी महुआ के आवेदन के आधार पर महुआ थाना में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध का प्राथमिक दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.