April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में एन डी ए उम्मीदवार संजय सिंह के पक्ष में कार्यकर्ताओं ने कसी कमर, किया जन संपर्क ।

महुआ में एन डी ए उम्मीदवार संजय सिंह के पक्ष में कार्यकर्ताओं ने कसी कमर, किया जन संपर्क ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

 

महुआ (वैशाली) महुआ विधानसभा क्षेत्र में नामांकन एवं स्कूटनी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उम्मीदवारों एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान धीरे-धीरे जोर पकड़ता जा रहा है । महुआ विधानसभा चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा गोलबंदी बनाना शुरू हो गया है तथा अपने पक्ष में मतदाताओं को रिझाने का हर संभव प्रयास जारी हो गया ।इसी क्रम में इस विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी संजय सिंह के पक्ष में कार्यकर्ताओं ने कमर कस क्षेत्र में जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है। जनसंपर्क अभियान के दौरान मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में समसपुरा, जहांगीरपुर सलखन्नी ,हरपुर बेलवा,सिंघाड़ा, सुपौल सहित कई गांव का सघन दौरा किया गया तथा अपने उम्मीदवार संजय सिंह के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की । इस मौके पर पवन कुमार सिंह ,शिव चंद्र शाह , डॉ मुन्ना कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार सिंह,दीपक कुमार ,विजय कुमार सिंह ,जद यू ने उमेश कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.