April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भैया दूज पर बहनों ने भाई के सलामती के लिए गोधन कुटी ।

भैया दूज पर बहनों ने भाई के सलामती के लिए गोधन कुटी ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ( वैशाली) प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर भाइयों के सलामती के लिए बहनों ने भैया दूज के अवसर पर गोधन कुटी।बताते चले कि महुआ प्रखंड क्षेत्र के गद्दोपुर, पुरानी बाजार सहित अन्य जगहों पर भैया दूज पर भाईयों की लंबी उम्र के लिए बहनों ने गोधन कूट कर यम-यमुना की कथा सुनी। बाद में भाइयों को मिठाई खिलाकर लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी अपने सामर्थ्य के अनुसार बहनों को उपहार दिए। इसके पूर्व बहनों ने सुबह भाईयों को श्राप दिया, जबकि बाद में कांटे को जीभ में चुभोकर पश्चाताप किया। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं ने गोबर से यम यमुना जीव जंतुओं की आकृति बनाई और एकत्र होकर उसे मुसल से कूटा। दीपावली के तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भैया दूज मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन बहन यम और यमुना की पूजा अर्चना कर गोधन कूटने के बाद भाइयों को बजरी और मिठाइयां खिलाने से उनकी लंबी उम्र होती है। भाईयों पर आया संकट टल जाता है। बुधवार की सुबह से ही गोधन कूटने की तैयारी शुरू हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.