April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में राजद प्रत्याशी डॉ मुकेश रौशन का जनसंपर्क अभियान तेज ।

महुआ में राजद प्रत्याशी डॉ मुकेश रौशन का जनसंपर्क अभियान तेज ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

 

महुआ (वैशाली) महुआ विधानसभा क्षेत्र 126 से महागठबंधन के उम्मीदवार डॉ मुकेश रौशन का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया ।बताते चले की सभी दलों के उम्मीदवार द्वारा अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जनसंपर्क का सिलसिला जारी है ।इसी क्रम में महुआ के वर्तमान विधायक एवं महागठबंधन की उम्मीदवार डॉ मुकेश रौशन चेहराकला प्रखंड क्षेत्र के बस्ती सरसीकन ,रसूलपुर फतह ,सुमेरगंज , करहटीया बुजुर्ग सहित अन्य गांवो का दौरा कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। पत्रकारों से बात करते हुए डॉ रौशन ने कहा कि महुआ को दलालों से बचाने के लिए सोच समझकर यहां की जनता को वोट देना होगा, नहीं तो दलाल लोग हावी होना चाह रहे हैं, लेकिन महुआ के महान जनता ऐसा होने नहीं देगी । मुझे विश्वास है जब मैं नया-नया इस क्षेत्र में आया था तो मात्र 17 दिनों में ही महुआ की महान जनता ने मुझे विधायक बनाकर जो सम्मान दिया ,वह मैं आजीवन भर नहीं भूलूंगा ।उन्होंने कहा कि बिहार में युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी को दूर करने के लिए युवा सरकार तेजस्वी यादव को बनाकर बेरोजगारी जैसे अभिशाप को मिटाने का मौका दें।अपना एक-एक वोट देकर तेजस्वी यादव के हाथ को मजबूत करें ।इस दौरान उनके साथ सैकड़ो समर्थक उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.