April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नहाए खाए के साथ लोक आस्था का महान पर्व छठ शुभारंभ

नहाए खाए के साथ लोक आस्था का महान पर्व छठ शुभारंभ

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

महुआ( वैशाली) लोक आस्था का महान पर्व छठ का शुभारंभ हो गया । चार दिवसीय छठ महापर्व का नहा खाए के साथ अब शुभारंभ हो गया है। इसके लिए व्रत धारी द्वारा विभिन्न जलाशयों में पूर्ण विधि विधान के साथ स्नान कर भोजन ग्रहण किया ।बताते चले की चार दिवसीय इस महान पर्व में प्रथम दिन नहाए खाए है ,द्वितीय दिवस खरना ,तृतीय दिवस संध्याकालीन अर्ध एवं चौथे दिन प्रातः कालीन अर्ध के साथ पर्व की समाप्ति होती है। छठ में भाग लेने के लिए बिहार के लोग देश-विदेश से अपने घरों को वापस लौट रहे हैं। कहा जाता है की बिहार है तो बिहार में छठ, बिहार में छठ ना हो तो फिर बिहार कहा ही नहीं जा सकता, इसलिए छत महान पर्व में भाग लेने के लिए बिहार के लोग अपने-अपने घर को वापस लौट रहे हैं । वैसे बिहार के लोग जहां भी कहीं निवास करते हैं, इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाते हैं। छठ महापर्व उदयाचलगामी सूरज के साथ पूर्णाहुति होती है । भगवान भानु भास्कर के पूजा अर्चना से समाज में आपसी भाईचारे का संदेश देने का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.