चंदन युवा संस्थान द्वारा नुक्कड़ नाट्य कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।

ताजपुर / समस्तीपुर ( अब्दुल कादिर ) : – – जिला अधिकारी महोदय एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी महोदय समस्तीपुर के आदेश अनुसार शनिवार के दिन मोरवा विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत प्रा वि सलेमपुर के प्रांगण में चंदन युवा संस्थान द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान चंदन युवा संस्थान के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाट्य के माध्यम से मतदाताओं को मताधिकारों के बारे में जानकारी दी। साथ हीं लोगों को सत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया । काफी संख्य में लोग कलाकारों को प्रशंसा की।साथ हीं सत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। मौके पर संस्थान के सचिव शिवनारायण सिंह, संस्थापक कार्यक्रम प्रभारी मीरा कुमारी, विभा कुमारी, राम नंदन राय, मंजय कुमार साह, प्रमोद कुमार, रेखा कुमारी, रानी कुमारी आदि कलाकारों ने सामूहिक रूप से अपने कला का प्रदर्शन करते हुए मतदाताओं को सत प्रतिशत मत डालने के लिए जागरूक किया।
