April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महागठबंधन की सरकार बनेगी तो प्रत्येक महीने मिलेगी महिलाओं को 2500 रूपये :- डॉ मुकेश रौशन

महागठबंधन की सरकार बनेगी तो प्रत्येक महीने मिलेगी महिलाओं को 2500 रूपये :- डॉ मुकेश रौशन

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर (वैशाली)महुआ विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार डॉ मुकेश रौशन जनसंपर्क अभियान में महुआ के सुपौल टरिया पंचायत में घर घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा। क्षेत्र में महिलाओं से संवाद करते हुए डॉ रौशन ने कहा कि जिस प्रकार आप अपने घरों में रोटी बनाती हैं तो उसे उलटे पलटे रहती हैं ,उसी प्रकार 20 वर्षों से सत्ता पर काबिज़ नीतीश सरकार को अब बदलने की जरूरत है ।आप सबों के आशीर्वाद से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी, तो माई बहन मान योजना के तहत प्रत्येक महीने महिलाओं के खाते में 2500 रु दिए जाएंगे । गैस सिलेंडर 500 सौ रुपए में मिलेंगे और 200यूनिट बिजली फ्री में मिलेगी। बुजुर्गों को प्रत्येक महीने 15 सौ रुपए पेंशन मिलेंगे तथा हर घर में एक नौजवान को सरकारी नौकरी दी जाएगी ।वहीं उन्होंने कहा कि हमने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में डिग्री कॉलेज, बाईपास सड़क , ऑक्सीजन प्लांट, बिजली सब स्टेशन का निर्माण कराया, आगे बचे हुए कार्यों को आप लोगों के आशीर्वाद मिलते ही पूरा किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.