महुआ में बीएसपी उम्मीदवार रिमझिम देवी के समर्थन में दलितों पिछड़ों में जबरदस्त उत्साह।
महुआ में बीएसपी उम्मीदवार रिमझिम देवी के समर्थन में दलितों पिछड़ों में जबरदस्त उत्साह।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ( वैशाली )महुआ विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं मिर्जानगर पंचायत की मुखिया रिमझिम देवी दलितों पिछड़ों को इकट्ठा करने के लिए जनसंपर्क अभियान चला रखी है। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें दलित पिछड़ों का जबर्दस्त समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। बताते चले की महुआ प्रखंड क्षेत्र के मिर्जा नगर पंचायत में दो बार से पंचायत के मुखिया के पद पर आसीन हैं । पत्रकारों से बात करते हुए बीएसपी उम्मीदवार रिमझिम देवी ने कहा कि अपने कार्यकाल में पंचायत के गरीब एवं निर्धन बच्चों की पढ़ाई के लिए निशुल्क प्राइवेट स्कूल की व्यवस्था की ,जिसमें छात्रावास की भी सुविधा उपलब्ध है। गरीब लोगों के शादी विवाह में काम के लिए टेंट की व्यवस्था,वर्ष में एक बार बुजुर्ग पुरुष महिलाओं को तीर्थ यात्रा के साथ-साथ स्वास्थ्य की भी सुविधा उपलब्ध करा रखी है ।उन्होंने कहा कि महुआ की जनता मालिकों ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया तो यह गतिविधि पूरे विधानसभा क्षेत्र में चलाया जाएगा। कोई भी गरीब गुरवा को कभी किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो उन्होंने दावे के साथ कहा कि मैं सिर्फ घोषणा नहीं करती हूं ,कोई आकर मेरे पंचायत में देख कर सकता है। क्षेत्र की जनता कितना विश्वास करती है ,यह तो परिणाम आने के बाद ही पता चल सकेगा ।
