May 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में तेजप्रताप के खिलाफ तेजस्वी ने मांगा वोट ,कहा पार्टी से ऊपर कोई नहीं ।

महुआ में तेजप्रताप के खिलाफ तेजस्वी ने मांगा वोट ,कहा पार्टी से ऊपर कोई नहीं ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली) महुआ के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महागठबंधन उम्मीदवार डॉ मुकेश रौशन के समर्थन में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महुआ की जनता कन्फ्यूजन में न रहे । राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने महुआ के लिए पार्टी का सिंबल डॉ मुकेश रौशन को अपने हाथों से दिया है, इसलिए पार्टी का उम्मीदवार डॉ मुकेश रौशन ही है ।उन्हीं को आप सभी अपना वोट देकर जिताने का काम करे । उन्होंने तेजप्रताप यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि पार्टी से ऊपर कोई नहीं होता।पार्टी ही माई बाप होता है ।जिसके पास पार्टी सिंबल है ,वहीं पार्टी का उम्मीदवार है। उन्होंने कहा कि आप महुआ से डॉ मुकेश रोशन को जिताएं , बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो 20 महीने के अंदर प्रत्येक घर में एक नौजवान को सरकारी नौकरी दी जाएगी। माई बहिन मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में प्रत्येक महीने ₹2500 भेजे जाएंगे, साथ ही साथ 200 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी। अच्छी पढ़ाई ,अच्छी सिंचाई, अच्छी कमाई के लिए महागठबंधन के उम्मीदवार को जीताए तथा बिहार में युवा सरकार की स्थापना करें। इस मौके पर वर्तमान राजद विधायक डॉ मुकेश रोशन ने कहा कि आप जनता मालिकों के आशीर्वाद से पिछले बार मुझे यहां का सेवक बनने का मौका मिला था ,मुझे आशा है कि आप मुझे पुनः सेवा करने का मौका देंगे ।समारोह की अध्यक्षता मोहम्मद नसीम रब्बानी, प्रखंड अध्यक्ष, संचालन नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव ने इस मौके पर जिलाध्यक्ष बैधनाथ सिंह चंद्रवंशी सहित हजारों समर्थक उपस्थित थे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.