एनडीए घटक दलों के नेताओं द्वारा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए की गई अपील
एनडीए घटक दलों के नेताओं द्वारा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए की गई अपील
महुआ। रेणु सिंह
विधानसभा के चेहराकला प्रखंड अंतर्गत ब्रह्मानंद उच्च विद्यालय सेहान में आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री की सभा में एनडीए घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने महुआ से प्रत्याशी संजय सिंह और पातेपुर से लखेन्द्र कुमार रोशन को जीत दिलाने के लिए लोगों से अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा उत्तरी मंडल के जिला अध्यक्ष अजब लाल शाह ने की। इस मौके पर दिग्विजय नारायण सिंह, देवेंद्र पासवान, हिमाचल कुमार, रामप्रीत हरपूरी, चतुर्भुज पासवान, नीतेश कुमार, पंकज, किशोर यादव, महेश प्रसाद शाह, शोभा कुमारी, इंदु कुमारी, नंदकिशोर चौधरी, नवीन कुमार, बसंत सहनी, बबलूचौधरी, अमित कुमार केसरी, दीपूदत्त सहित अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित किया। यहां पर लोगों ने कहा कि महुआ से संजय सिंह और पातेपुर से लखेन्द्र कुमार रोशन को जीत होने पर विकास की धारा बहेगी। महुआ का रूप बदलेगा।
