March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बड़े भाई के विरोध में सभा करने महुआ पहुंचे तेजस्वी

बड़े भाई के विरोध में सभा करने महुआ पहुंचे तेजस्वी
महुआ। रेणु सिंह

बड़े भाई के विरोध में चुनाव प्रचार करने के लिए रविवार को छोटे भाई तेजस्वी यादव महुआ पहुंचे। जहां पर उन्होंने गांधी मैदान में राजद के उम्मीदवार डॉ मुकेश कुमार रोशन के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए उन्हें जिताने की अपील की। इस दौरान उन्होंने अपने बड़े भाई तेज प्रताप के नाम लिए बगैर यह भी कहा कि पार्टी से बढ़कर कोई नहीं होता है।
तेजस्वी यादव यहां गांधी मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। जहां पर राजद के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। वे हेलिकॉप्टर से उतरकर मंच पर पहुंचे और सीधे माइक हाथ में थाम ली। इस बीच वे सभा को संबोधित करने लगे। मंच पर उनके आने से पहले गीत संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। जिसे देखने और सुनने के लिए भीड़ उतावले हो रहे थे। सभा में उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के आने से पहले ही अपनी भाषण दे चुके थे। मंच से तेजस्वी यादव के जाने के बाद एक बार भी फिर गीत संगीत के लिए बेकाबू होने लगी जिसके कारण शोर सराभा भी हुआ हालांकि गीत संगीत कार्यक्रम को रोक दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.