May 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महनार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार संजय राय का रोड शो, दोनों समुदायों के लोगों की उमड़ी भीड़-।

महनार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार संजय राय का रोड शो, दोनों समुदायों के लोगों की उमड़ी भीड़-।

हाजीपुर। महनार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार संजय राय ने रोड़ शो किया इस रोड़ शो में दोनों समुदायों के लोगों का भीड़ उमड़ पड़ी जिससे महनार जंदाहा प्रखंडों की सड़कों पर जबरदस्त इनके समर्थकों की भीड़ रही । इस रोड़ शो में युवाओं का काफी जोश जज्बा दिखा गया संजय भैया जिंदा बाद के नारे लगाए । जिंदा बाद के नारे से महनार विधानसभा गूंज उठा यह रोड शो उनके निवास स्थान पानापुर मकनपुर से आग़ाज़ किया गया और पटोरी रोड़ होते हुए जंदाहा समस्तीपुर सड़क,चांद सराय , महीसौर कल्याणी चौक हरप्रसाद , डिहवारनी मंदिर तक पहुंच कर माथा टेक फिर वापस इसी रास्ते होते हुए जंदाहा बाजार अस्पताल रोड जावज , नारायणपुर डेढपुरा थानुर चमरहरा विशुनपुर महनार बाजार, पटेल चौक होते हुए इशाकपुर , देशराज पुर,लावापूर हसनपुर तक पहुंचा वहां से। गोरिगमा फटिकवारा बासुदेव पुर बाजिदपुर, सरमसतपुर होते हुए पुन निवास स्थान पहुंचे।रास्ते में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने संजय राय का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और इनके समर्थन में नारे लगाए। संजय राय ने कहा कि महनार की जनता विकास के लिए मुझे एक मौका दे। जात-पात और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर जनता को विकास और काम के नाम पर मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने जो सेवा किया हर व्यक्ति के दुःख सुख में साथ रहे है और स्व पुर्व मंत्री मुंशी लाल राय जी के आदर्शों पर चलकर जनता से जुड़ा रहा और जब भी किसी को मुसीबत आई उस मुसीबत की घड़ी में खड़ा रहा हम आपके सच्चे सेवक है महनार का सर्वांगीण विकास के लिए मुझे वोट दे जनता का स्नेह ही मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद होगा।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.