March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में विभिन्न दलों के उम्मीदवार ने रोड शो करके अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

महुआ में विभिन्न दलों के उम्मीदवार ने रोड शो करके अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली) जैसे जैसे प्रचार की अंतिम तिथि नजदीक आती जा रही है, सभी उम्मीदवारो द्वारा जन संपर्क अभियान तेज कर दिया गया।महुआ विधानसभा 126 से चुनाव लड़ रहे विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा अपनी अपनी शक्ति प्रदर्शन के लिए बाइक रैली एवं रोड शो का आयोजन किया गया ।जिसमें सभी दलों के नेताओं के साथ उनके समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनके हौसला अफजाई किया ।महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे एनडीए के बागी उम्मीदवार डॉक्टर आसमा परवीन अपने चुनावी कार्यालय भी सेलिब्रेशन मैरिज हॉल से अपने समर्थकों के साथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में बाइक रैली निकालकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की ।वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता गोनौर सिंह की पत्नी बसपा उम्मीदवार रिमझिम देवी अपने हजारों समर्थकों के साथ अपने पैतृक गांव मिर्जा नगर से शुरू होकर डोगरा, लक्ष्मीपुर , भदवास, गोविंदपुर, सिंघाड़ा, जहांगीरपुर सलखन्नी, सुपौल टरिया,समसपुरा, महुआ होते दर्जनों गांव में बाइक रैली निकालकर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा । सोमवार के संध्या में एन डी ए प्रत्याशी संजय सिंह के साथ लोजपा आर सुप्रीमो केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ,जद यू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने हजारों समर्थकों के साथ रोड शो कर संजय सिंह के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की । वही महागठबंधन उम्मीदवार डॉ मुकेश रौशन ने शेरपुर मानिकपुर , रुसुल मुबारक पंचायत में जनसंपर्क कर जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की । बाइक रैली एवं रोड शो का असर जनता पर कितना पड़ा यह तो मतदान के दिन ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.