March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारी जोरों पर।/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारी जोरों पर।/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन को सफल बनाने के लिए किया गया जन सम्पर्क।

पहली बार जिले में होने जा रहे सम्मेलन से पत्रकारों में उत्साह, सम्मेलन 8 को।

मुंगेर, बिहार।

आगामी 8 अगस्त को मुंगेर में प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन सह कोरोना वॉरियर्स अवॉर्ड कार्यक्रम के मौके पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज अहमद कुरैशी के प्रथम आगमन को सफल बनाने के लिए प्रदेश महासचिव के. एम. राज के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुंगेर, जमालपुर, बरियारपुर सहित अन्य जगहों पर जनसंपर्क अभियान के दौरान जिले के वरिष्ठ पत्रकारों, बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विस्तृत विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ संतोष सहाय से मुलाकात कर कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सलाह मशविरा लिया गया। श्री सहाय ने कार्यक्रम को भव्य बनाने व उनकी रूप रेखा के बारे में सदस्यों को अहम सलाह दिया। मौके पर जिलाध्यक्ष सैफ अली ने बताया कि 8 अगस्त को होने वाले सम्मेलन को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। वहीं कार्यकारी जिलाध्यक्ष धन्नामल ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों द्वारा जी-तोड़ प्रयास किया जा रहा है। जिसमें सभी साथियों का सहयोग भी मिल रहा है। इधर, प्रमंडल अध्यक्ष डॉ शशि कांत सुमन ने कहा कि 8 अगस्त को मुंगेर में राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज अहमद का भव्य स्वागत किया जाएगा। जिले के पत्रकार साथियों के साथ राजनीति दलों के दिग्गज के साथ ही जिले के बुद्धिजीवी भी भाग लेंगे।
मौके पर प्रमंडल महासचिव गौरव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज, जिला सचिव प्रिंस दिलखुश, पुष्कर राज, दीपक, विकास, राजकुमार बजाज सहित कई साथी शामिल थे।
————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.