February 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली, बेलसर थाना पुलिस द्वारा लूट घटना कारित करने के पूर्व ही 2 अभियुक्तों को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ किया गया गिरफ्तार

वैशाली, बेलसर थाना पुलिस द्वारा लूट घटना कारित करने के पूर्व ही 2 अभियुक्तों को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार

 

पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के दृष्टिकोण से लगातार गश्त, वाहन जॉच एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है

इसी क्रम में दिनांक-24.11.25 को बेलसर थाना पुलिस द्वारा एक मोटरसाईकिल सवार दो व्यक्तियों को 01 देशी पिस्टल एवं 02 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा एवं 02 मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों को जब कड़ाई से पुछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया की वे दोनो जारंग पेट्रोल पम्प की लुटने की योजना से घुम रहे थे। जिसे प्रीवेंटिव पुलिसिंग के तहत वैशाली पुलिस द्वारा घटना कारित करने के पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया गया।

विदित हो की दिनांक-16.11.25 को बेलसर थानान्तर्गत एस०के० पेट्रोल पम्प पर लूट की घटना कारित की गई थी जिसका मुख्य अभियुक्त संजीत कुमार उर्फ भोला ही था। गिरफ्तारी उपरांत इसके निशानदेही पर लूट की घटना के समय पहने हुए वस्त्र, मास्क एवं लूटी गई राशि का 3 हजार रूपया नगद बरामद की गई है एवं उक्त बरामद मोटरसाईकिल से ही लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.