January 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चौपाल में गेहूं की अच्छी पैदावार को लेकर किसानों को किया जा रहा जागरूक

चौपाल में गेहूं की अच्छी पैदावार को लेकर किसानों को किया जा रहा जागरूक
महुआ। रेणु सिंह

किसानों की तकदीर बदलने को लेकर कृषि विभाग की ओर से चौपाल लगाकर खेती से संबंधित एक-एक जानकारियां दी जा रही है। किसानों को गेहूं की पैदावार में क्रांति लाने को लेकर विभिन्न सुझाव भी दिए जा रहे हैं।
बुधवार को यहां विभिन्न पंचायतों में कृषि चौपाल लगाकर किसानों को गेहूं की बुआई और उसमें उर्वरक, जैविक खाद की मात्रा से संबंधित एक-एक जानकारी दी गई। गेहूं की बुआई कब से कब तक करें और अच्छी पैदावार कैसे लें। इस पर विशेष रूप से बताया गया। चौपाल में महिला किसानों की अधिक भागीदारी देख विभागीय अधिकारी भी हैरत में है। उद्यान पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सिंघाड़ा दक्षिणी और कन्हौली विशनपरसी पंचायत में कृषि चौपाल लगाकर किसानों को बदलते मौसम में खेती कैसे करें। इसकी जानकारी दी गई। दोनों जगहों पर पर कृषि विभाग से पहुंचे पदाधिकारियों ने किसानों को सरकार द्वारा मिलने वाली लाभ के बारे में जानकारी दी। रबी की बुवाई में खाद बीज की मात्रा को लेकर विशेष रूप से जानकारी दी गई। वहीं खेतों में बीच की बुआई कैसे करें और कितना करें। चौपाल में प्रकाश चंद्रभूषण, कृषि सलाहकार, कृषि समन्वयक, समाजसेवी आदि खेती से संबंधित हर एक एक जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.